Breaking News

उन्नाव: रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, अधिकारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प।

उन्नाव: रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, अधिकारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प।

संवाददाता, सनोज कुमार

उन्नाव। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में एक भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग के महत्व पर चर्चा करते हुए इसे भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर बताया गया, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि योग आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रहा है और हर व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी योग को जीवन जीने की एक समग्र पद्धति बताते हुए इसे तनाव प्रबंधन और कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी साधन कहा। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस व प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए योग को अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम में पुलिस व प्रशासन के सभी राजपत्रित अधिकारियों, अधीनस्थ कर्मचारियों और बड़ी संख्या में जनपदवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “योग अपनाएं, निरोग रहें” एवं “योगा फॉर हेल्थी एजिंग” के संदेश के साथ यह कार्यक्रम पूर्णतः अनुशासित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!