Breaking News

कासगंज: हजारा नहर में युवक के कूदने से मचा हड़कंप, पुलिस और पीएसी की टीम कर रही तलाश।

 

कासगंज: हजारा नहर में युवक के कूदने से मचा हड़कंप, पुलिस और पीएसी की टीम कर रही तलाश।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के नगला थान गांव के एक 25 वर्षीय युवक के हजारा नहर में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अशोक भगवानपुर पुल से नहर में कूदा है, जिसके बाद परिजनों ने देर रात पुलिस को मामले की सूचना दी। युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान था और शारीरिक रूप से भी दिव्यांग था, जिसका इलाज बरेली में चल रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल तलाशी अभियान शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पीएसी फ्लड कंपनी की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा ताकि युवक का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि वे मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …