Breaking News

हनुमानगढ़ी मंदिर से घंटा चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार।

हनुमानगढ़ी मंदिर से घंटा चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार।

नशे की लत ने पहुँचाया जेल।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोहरगंज तालाब के पास से दो शातिर चोरों को चोरी किए गए पीतल के घंटे के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी कुछ दिन पहले प्रभुपुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से घंटे की चोरी कर फरार हुए थे। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस व चोरी के संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर को भलेहटा गांव स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी हो गए थे। इस घटना के बाद मंदिर के पुजारी मंशी गिरी ने बलुआ थाने में तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने चोरों की तलाश के लिए एक टीम गठित की।

मुखबिर की सूचना पर शनिवार की शाम पुलिस टीम ने मोहरगंज तालाब के पास से विकास राजभर पुत्र राजेंद्र राजभर निवासी सिवाने (थाना बलुआ) और सूरज उर्फ भोंदू पुत्र झुन्ना राम निवासी सिंगहा को चोरी किए गए घंटे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे मंदिर से घंटे चोरी कर बेचने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि वे नशे की लत के कारण चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि विकास राजभर पर पीडीयूनर, वाराणसी और बलुआ थाने में पहले से कई मामले दर्ज हैं, जबकि भोंदू पर भी बलुआ थाने में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी टीम में एसओ अतुल कुमार, मोहरगंज चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र गौतम, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल दया राम सोनकर और राजबहादुर सोनकर शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …