Breaking News

जनसुनवाई दिवस में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

जनसुनवाई दिवस में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर निगम शाहजहांपुर में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई दिवस के अंतर्गत इस सप्ताह भी नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम से संबंधित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं।

मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा ने अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरती जाए और समयबद्ध ढंग से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!