Breaking News

शाहजहांपुर: स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक।

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 9 फरवरी से 23 फरवरी तक “स्मार्ट मीटर पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप ने बताया कि प्रारंभ में कुछ लोगों द्वारा उपभोक्ताओं को भ्रमित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन जब स्मार्ट मीटर के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई तो उपभोक्ता स्वयं आगे आकर मीटर लगवाने लगे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लोगों की शंकाओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट मीटर से आसान भुगतान प्रणाली, रियल टाइम बिजली खपत की जानकारी, उपयोग पर बेहतर नियंत्रण, सटीक व पारदर्शी बिलिंग और त्वरित सेवाएं उपलब्ध होती हैं। उपभोक्ताओं को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप को डाउनलोड कराकर लाइव डेमो भी दिया जा रहा है, जिससे वे 24 घंटे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

अभियान के अंतर्गत कर्मचारी गांवों और शहर के मोहल्लों में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली समझा रहे हैं। पंपलेट, पोस्टर, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पारंपरिक मीटरों से तुलना कर स्मार्ट मीटर की सटीकता प्रदर्शित की जा रही है, ताकि किसी प्रकार का भ्रम न रहे। हाल ही में गोविंदगंज फीडर पर उपभोक्ताओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया तथा शिकायतें भी दर्ज की गईं।

निगम द्वारा अब तक जिले में लगभग 68,000 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!