Breaking News

एनएच-19 पर टायर फटने से पलटा ट्रक, सड़क पर फैल गया सरसों का तेल।

एनएच-19 पर टायर फटने से पलटा ट्रक, सड़क पर फैल गया सरसों का तेल।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। डीडीयू नगर क्षेत्र में सोमवार तड़के एनएच-19 के बिछिया इलाके में एक ट्रक का टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया। टायर फटते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें लदा सरसों का तेल सड़क पर फैल गया। हालांकि इस घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार आगरा से सरसों का तेल लेकर बिहार के कोचस जा रहा ट्रक सोमवार सुबह करीब पांच बजे बिछिया के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसका टायर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। टक्कर के दौरान ट्रक में रखे तेल के ड्रम क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे सरसों का तेल सड़क पर फैल गया और फिसलन की स्थिति बन गई।

तेल फैलने के कारण कुछ समय के लिए हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय हाईवे पर अधिक वाहनों की आवाजाही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और सड़क पर फैले तेल को साफ कराने के साथ ही यातायात को नियंत्रित करने की व्यवस्था की। बाद में क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

इस हादसे में चालक और खलासी सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!