Breaking News

बिसौली में यातायात पुलिस का अभियान, नियम तोड़ने वालों पर चालान।

बिसौली में यातायात पुलिस का अभियान, नियम तोड़ने वालों पर चालान।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। बुधवार को नगर के विभिन्न तिराहों और चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर कई वाहन चालकों का चालान किया गया।

अभियान के दौरान ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। साथ ही आमजन से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचाव में सहयोग करें।

इस दौरान हेड कांस्टेबल सुमित पंवार, कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल विक्रांत कुमार मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!