Breaking News

बरेली: वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर: 118 बुजुर्गों की जांच, निशुल्क दवा वितरण।

वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर: 118 बुजुर्गों की जांच, निशुल्क दवा वितरण।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। सामाजिक सरोकारों को साकार करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्थानीय वृद्धाश्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 118 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं।

कार्यक्रम का नेतृत्व अपर जिला जज/सचिव जया प्रियदर्शनी ने किया। उनके निर्देशन में जिला अस्पताल बरेली की चिकित्सकीय टीम ने वृद्धजनों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की। टीम में डॉ. आशीष सिंह, निशांत सिंह, डॉ. मयंक एवं डॉ. ए.के. शर्मा (पीएलवी) शामिल रहे।

शिविर के दौरान बुजुर्गों की शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। साथ ही आंखों की रोशनी एवं मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया, ताकि उनकी समग्र स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जा सके। चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और दवाओं के सही सेवन के प्रति जागरूक किया। जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

अपर जिला जज/सचिव जया प्रियदर्शनी ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण केवल कानूनी सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और नियमित स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया।

वृद्धाश्रम के प्रबंधक सोनू मिश्रा ने प्राधिकरण और चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर बुजुर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में रचना सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

शिविर के सफल आयोजन से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के चेहरे पर संतोष और राहत स्पष्ट झलकती रही। सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से किया गया यह प्रयास अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …