Breaking News

बिसौली में रमजान की शुरुआत, मस्जिदों में तरावीह और बाजारों में बढ़ी रौनक।

बिसौली में रमजान की शुरुआत, मस्जिदों में तरावीह और बाजारों में बढ़ी रौनक।

आई एम खान 

बिसौली। बुधवार को चांद नजर आने के साथ ही पवित्र माह रमजान की शुरुआत हो गई। रात से ही नगर की मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाने लगी। रमजान के आगमन से बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग खरीदारी में जुट गए हैं।

महिलाएं घरों में सेहरी और इफ्तार के लिए विशेष व्यंजनों की तैयारी की योजना बना रही हैं। खजूर, फल, सूखे मेवे और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है।

नगर स्थित मस्जिद बिलाल के इमाम कारी शादाब रजा उवैसी ने बताया कि रमजान केवल रोजा रखने का महीना नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि इस माह में इबादत, सब्र और जरूरतमंदों की मदद का विशेष महत्व होता है।

रमजान के दौरान मस्जिदों में पांचों वक्त की नमाज के साथ तरावीह की नमाज में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। पूरे नगर में आध्यात्मिक माहौल और भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!