Breaking News

बिनावर क्षेत्र के घटपुरी गांव में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

बिनावर क्षेत्र के घटपुरी गांव में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के घटपुरी गांव में गुरुवार दोपहर को एक घर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी का मामला सामने आया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार के सदस्य घर लौटे और अंदर की स्थिति देख हक्के-बक्के रह गए।

जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र सिंह का परिवार जयपुर में कार्यरत है, जबकि उनकी पत्नी मंजू देवी अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ घर में रहती थीं। चोरी उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य बाहर थे। बेटे आर्यन ने बताया कि उनकी मां मंजू देवी छोटी बहन के साथ दवा लेने बदायूं गई थीं, एक भाई स्कूल गया था और आर्यन भी घर से बाहर था।

लगभग दो बजे घर लौटने पर आर्यन ने देखा कि मुख्य द्वार का ताला तो सही था, लेकिन अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। एक कमरे का दरवाजा उखड़ा पड़ा था और अलमारियाँ भी खुली मिलीं। इसके तुरंत बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। टीम ने लगभग दो घंटे तक जांच की। पुलिस ने बताया कि फिलहाल परिवार चोरी हुए सामान की पूरी सूची और कीमत का आकलन कर रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस चोरी की घटना पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस भी मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!