Breaking News

बदायूं में 79 लाख की नकदी और 21 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा: सर्राफ के ड्राइवर समेत दो शातिर गिरफ्तार, पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम।

बदायूं में 79 लाख की नकदी और 21 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा: सर्राफ के ड्राइवर समेत दो शातिर गिरफ्तार, पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

बदायूं। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 79 लाख रुपये की भारी-भरकम नकदी और करीब 21 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई हुंडई वर्ना कार, मोबाइल फोन और प्लास भी जब्त किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी आरिफ अंसारी सर्राफ शेख दिलावर हुसैन के यहां ड्राइवर के तौर पर काम करता था। दोनों आरोपियों पर भारी कर्ज होने के कारण उन्होंने इस बड़ी चोरी की साजिश रची थी। गत 10 सितंबर 2026 को आरिफ अपने मालिक की गाड़ी लेकर कर्मचारी सरफराज के साथ बदायूं माल लेने और देने आया था।

बदायूं से वापस मेरठ लौटते वक्त दास कॉलेज के पास बिरयानी खाने का बहाना बनाकर गाड़ी रोकी गई। इसके बाद योजना के तहत वसीम अपनी वर्ना कार लेकर वहां पहुंचा और गाड़ी में रखे कैश व जेवरात पार कर दिए। किसी को शक न हो, इसलिए आरोपियों ने गाड़ी का पिछला शीशा भी तोड़ दिया था। चोरी के बाद वसीम बदायूं में ही छिप गया था और दोनों माल लेकर मेरठ भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी आरिफ अंसारी के पास से कंगन, कंठी माला और पीली धातु के छोटे-बड़े 12 टुकड़े (कुल वजन 101.68 ग्राम) बरामद किए हैं। वहीं, वसीम अंसारी के कब्जे से 50 लाख रुपये नकद मिले, जबकि वर्ना कार से 29 लाख रुपये और बरामद हुए। इस प्रकार कुल 79 लाख रुपये की नकदी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है। मामले में मु0अ0सं0 323/26 के तहत धारा 317(2) और 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस बेहतरीन खुलासे पर एसएसपी बदायूं ने मुख्य भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, निरीक्षक अपराध सुपेन्द्र मलिक, उपनिरीक्षक अनंत आमौरिया, कांस्टेबल दीपक कुमार, अविनाश कुमार, देवेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल रुचि शामिल रहीं।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास से मोहा मन।

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और …