Breaking News

एसपी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण।

एसपी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की स्थिति, लंबित प्रकरणों तथा कार्यालयीन अनुशासन का गहन परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव किया जाए। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

एसपी ने पुलिस कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी व जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के समय एसपी सिटी देवेंद्र कुमार एवं एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण भी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!