Breaking News

जिलाधिकारी ने विकास भवन और तहसील सदर में SIR कार्यों की प्रगति का लिया जायज़ा।

जिलाधिकारी ने विकास भवन और तहसील सदर में SIR कार्यों की प्रगति का लिया जायज़ा।

मुबारक अली

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी ने विकास भवन और तहसील सदर पहुंचकर चल रहे एसआईआर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा विभिन्न चरणों की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं के डिजिटाइजेशन, मैपिंग और मतदाता सूची अद्यतनकरण की रफ्तार की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बीएलओ 4 दिसंबर से पहले सभी उपलब्ध कराए गए फॉर्म प्राप्त कर लें और उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन एवं मैपिंग सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची अद्यतन कार्य समय से पूरा किया जा सके।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसडीएम सदर संजय कुमार पाण्डेय, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अखिलेश प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!