Breaking News

एड्स दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन।

एड्स दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन।

मुबारक अली

शाहजहांपुर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

रैली के उपरांत CMO कार्यालय के सभागार में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा और चिकित्सक डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव ने एड्स से बचाव, लक्षण, उपचार और जागरूकता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

पीएलवी अनिल कुमार वर्मा ने एड्स दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क कानूनी सुविधाओं के बारे में बताया। इसके साथ ही आगामी 13 दिसंबर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई। प्रतिभागियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर 18001805235 के बारे में अवगत कराया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे आसानी से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।

शिविर में पीएलवी राकेश कुमार, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!