Breaking News

जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत नोटिस सुनवाई स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत नोटिस सुनवाई स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अपर जिलाधिकारी प्रशासनिक रजनीश कुमार मिश्रा के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही नोटिस सुनवाई की कार्यवाही का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड भावल खेड़ा स्थित नोटिस सुनवाई स्थल का दौरा कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सुनवाई स्थल पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर सुनवाई में भाग लें, जिससे उनके नामांकन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूरी की जा सकें।

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी भावल खेड़ा अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …