Breaking News

लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की केंद्रीय टीम ने किया कंपोजिट विद्यालय ह्रदयपुर का अवलोकन।

लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की केंद्रीय टीम ने किया कंपोजिट विद्यालय ह्रदयपुर का अवलोकन।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय ह्रदयपुर में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की केंद्रीय टीम ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। टीम ने प्रधानाध्यापक वीरेंद्र यादव और अन्य शिक्षकों के साथ अध्यापन के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वीरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग द्वारा प्रदान की गई शिक्षक संदर्शिका, पाठ्यपुस्तक, कार्य पुस्तिका और सहायक शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग से बच्चों की सीखने की क्षमता और स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आकर्षक गतिविधियों के कारण विभिन्न क्षेत्रों से बच्चे विद्यालय में नामांकन करा रहे हैं, जिससे उपस्थिति और नामांकन में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

शिक्षकों ने यह भी बताया कि विशेष रेमेडियल अभियान के तहत पिछड़े छात्रों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नियमित प्रयास किए जा रहे हैं और कक्षा-कक्ष में बच्चों की सीखने की गति बढ़ाने के लिए विभिन्न नवाचार और गतिविधियाँ अपनाई जा रही हैं।

केंद्रीय टीम के सदस्य अंकित अरोरा, निहारिका गुप्ता, श्रीमोइ भट्टाचार्य ने बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना की और भविष्य में विद्यालय को अधिक शैक्षणिक सामग्री प्रदान करने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी — लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्रा, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, उमेश, ममता रानी गुप्ता, रूबी सिंह, गौतम लाल, राम भजन राम, सुशीला देवी — तथा लर्निंग एंड लैंग्वेज फाउंडेशन ब्लॉक चहनियां से शाहनवाज और जितेंद्र उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!