Breaking News

बदायूं के HPCL बायो गैस प्लांट में दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार।

बदायूं के HPCL बायो गैस प्लांट में दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब थाना मूसाझाग क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल बायो गैस प्लांट में तैनात दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद प्लांट परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मृतकों में प्लांट के मैनेजर और डिप्टी मैनेजर शामिल हैं। दोनों को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद एहतियात के तौर पर प्लांट में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार हत्या का आरोप प्लांट में पहले पेलोडर ऑपरेटर के पद पर कार्य कर चुके एक पूर्व कर्मचारी पर लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि उसे कुछ समय पहले नौकरी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद से उसका कंपनी प्रबंधन के साथ विवाद चल रहा था। यह भी सामने आया है कि पहले भी दोनों अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी और इस संबंध में मुकदमे दर्ज हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी अवनीश राय भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बाईट- डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!