Breaking News

शतरंज प्रतियोगिता में महेवा के छात्रों ने किया नाम रोशन।

शतरंज प्रतियोगिता में महेवा के छात्रों ने किया नाम रोशन।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। महेवा कस्बे के लोकमान्य रूरल कॉलेज के होनहार छात्रों ने जनपदीय माध्यमिक विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस सफलता पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, जनता इंटर कॉलेज, इटावा में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कॉलेज के छात्र यश गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में छात्र आदर्श त्रिपाठी ने द्वितीय स्थान हासिल कर सभी का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह-विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने दोनों विजयी छात्रों और पीटीआई बृजेश रावत को सम्मानित किया।

छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रबंधक संजय कुमार दुबे (एडवोकेट), उपप्रबंधक जितेंद्र अवस्थी, सचिव प्रदीप चतुर्वेदी, उप सचिव राजू दुबे, प्रधानाचार्य डॉ. शिव शंकर त्रिपाठी, चीफ प्रॉक्टर प्रताप नारायण तिवारी, उपप्रधानाचार्य मंजुलता, डॉ. लवकुश बाबू जाटवानी, अभिभावक समिति अध्यक्ष डॉ. हरी चौबे सहित विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …