Breaking News

‘राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे’ की खबर का त्वरित संज्ञान, अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार।

‘राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे’ की खबर का त्वरित संज्ञान, अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

कासगंज। जनपद में अवैध असलाहों के प्रदर्शन को लेकर सामने आए मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खास बात यह रही कि इस पूरे मामले में ‘राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे’ पर खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया।

दरअसल, सहावर कोतवाली क्षेत्र से एक युवक द्वारा तमंचा जैसे हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया था। युवक ने हथियारों के साथ वीडियो बनाकर उसे फेसबुक स्टोरी पर साझा किया था, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस खबर को राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी कासगंज के निर्देशन में थाना सहावर पुलिस ने वायरल फोटो और वीडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह अवैध हथियारों का प्रदर्शन कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। वहीं पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लोगों में संतोष भी देखा जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …