Breaking News

रामगढ़ में जनचौपाल: राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

रामगढ़ में जनचौपाल: राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चहनिया, चंदौली। रामगढ़ में बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव के आवास पर जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ‘बीनू’ पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार बारी के माल्यार्पण कर स्वागत के साथ हुई। जनचौपाल के दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं और पुरुषों के बीच जाकर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन से जुड़ी समस्याएं सबसे अधिक सामने आईं।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सत्येंद्र कुमार बारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर, फर्नीचर और योग्य शिक्षकों की व्यवस्था की गई है, इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कई स्थानों पर कंप्यूटर की निशुल्क कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर युवा अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत भाषण दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार बारी ने किया।

इस अवसर पर लेखपाल शोभित गुप्ता, समाज कल्याण विभाग के प्रिंस गुप्ता और आशीष कुमार, पिछड़ा कल्याण विभाग के रोहन यादव, सेक्रेटरी आनंद यादव, त्रिभुवन सिंह, संकठा राजभर, सुरेंद्र, अजय बारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …