Breaking News

सुजाबलपुर: जलभराव से ग्रामीणों का जीना मुहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल।

सुजाबलपुर: जलभराव से ग्रामीणों का जीना मुहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। विकासखंड गंजडुंडवारा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुजाबलपुर इन दिनों जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। मस्जिद के निकट वाली गली में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। हल्की बारिश के बाद ही यहाँ की सड़कें तालाब का रूप ले लेती हैं, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था पर गहरा असंतोष जताते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों की अनदेखी के चलते नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं। लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण बारिश का गंदा पानी गलियों में जमा हो रहा है, जिससे न केवल दुर्गंध फैल रही है बल्कि संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।

इस जलभराव के कारण राहगीरों का चलना दूभर हो गया है और सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें जलमग्न गलियों से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब है कि घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने ग्राम प्रधान और संबंधित विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से चोक नालियों की सफाई कराई जाए और जल निकासी के लिए स्थाई समाधान किया जाए, ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!