Breaking News

“किसी प्रकार का उत्पीड़न छात्राएँ सहन न करें” : प्राचार्य सुनील कुमार।

“किसी प्रकार का उत्पीड़न छात्राएँ सहन न करें” : प्राचार्य सुनील कुमार।

राजकीय महिला महाविद्यालय में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिला उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति सक्रिय।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

सैयदराजा (चंदौली)। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति की गतिविधियों, शिकायत निवारण प्रक्रिया और समिति के उद्देश्य से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति और मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने समिति की कार्य प्रणाली और शिकायत निवारण की पूरी प्रक्रिया का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत समिति की सक्रियता किस प्रकार बढ़ी है।

प्राचार्य सुनील कुमार ने दिया महत्वपूर्ण संदेश।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने छात्राओं को उत्पीड़न के सभी पहलुओं पर जानकारी देते हुए प्रेरित किया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को मौन होकर न सहें।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब छात्राएँ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और उत्पीड़न की सभी घटनाओं को पहचान कर उचित कदम उठाएँ।

सदस्यों ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारी।

समिति के सदस्य असिस्टेंट प्रो. हेमंत कुमार निराला ने छात्राओं को लैंगिक उत्पीड़न की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया और उन्हें सावधान और सशक्त रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने प्रस्तुत किया।

उक्त अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक जैसे डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, अनुराग सिंह, डॉ. सर्वेश तिवारी, संकट मोचन झा, अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, शिव शंकर कुमार एवं राजन पाण्डेय सहित सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!