Breaking News

सहावर में नवजात की मौत पर पुलिस का कड़ा एक्शन, वारदात के चार घंटे के भीतर दो सगे भाई गिरफ्तार।

सहावर में नवजात की मौत पर पुलिस का कड़ा एक्शन, वारदात के चार घंटे के भीतर दो सगे भाई गिरफ्तार।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के थाना सहावर क्षेत्र में एक नवजात शिशु की मौत के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने घटना के महज चार घंटे के भीतर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए अभियुक्त मृत मासूम के सगे ताऊ बताए जा रहे हैं।

घटना शनिवार 9 मई 2026 की है, जब पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके दो जेठों ने मामूली विवाद में उसके देवर फरमान के साथ मारपीट की थी। इस हिंसक झड़प के दौरान पास में ही सो रहे नवजात शिशु की नाक पर गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहावर ले जाया गया। मासूम की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन बदकिस्मती से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में थाना सहावर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी शुरू की। प्रभारी निरीक्षक गोविंद वल्लभ शर्मा की टीम ने गंजडुंडवारा मार्ग से आरोपी नाजिम और समीर (पुत्रगण काहीद, निवासी हंसनगर) को दबोच लिया।

पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार अभियुक्त समीर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में मारपीट सहित विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई पूरी की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!