Breaking News

कासगंज: अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की बड़ी स्ट्राइक, औचक छापेमारी से मचा हड़कंप।

कासगंज: अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की बड़ी स्ट्राइक, औचक छापेमारी से मचा हड़कंप।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध शासन ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में 1 मई से 15 मई तक चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत कासगंज और सोरों क्षेत्र में प्रशासनिक अमले ने शराब की दुकानों पर अचानक धावा बोल दिया।

जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में देशी मदिरा, कंपोजिट और मॉडल शॉप का सघन निरीक्षण किया गया। इस औचक छापेमारी के दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक आंचल चौहान और आबकारी निरीक्षक अमित कुमार ने दुकानों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और यह सुनिश्चित किया कि स्टॉक पंजिका के आंकड़े दुकान में मौजूद माल से पूरी तरह मेल खाते हों।

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की। जांच दल ने दुकान संचालकों और सेल्समैनों को कड़े लहजे में हिदायत दी कि शराब की हर बिक्री शत-प्रतिशत मशीन से स्कैन करके ही की जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी दुकान पर निर्धारित मूल्य से एक भी पैसा अधिक लिया गया या नियमों की अनदेखी की गई, तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन का यह विशेष अभियान 15 मई तक पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं और नियमों के साथ खिलवाड़ करने वाले विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!