Breaking News

शाहजहांपुर: निगोही में दर्दनाक सड़क हादसा: बिजली के पोल से टकराई बेकाबू बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत से मचा कोहराम।

निगोही में दर्दनाक सड़क हादसा: बिजली के पोल से टकराई बेकाबू बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत से मचा कोहराम।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। हरसेली मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई और वहां लगे बिजली के पोल से जा टकराई। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

नारायनपुर गांव के रहने वाले अरुण (21) और लक्ष्मीकांत उर्फ झंडू (20) किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। जब वे हरसेली मोड़ के पास पहुंचे, तो अचानक उनकी बाइक बेकाबू हो गई। बाइक सीधी खेत में जा घुसी और बिजली के खंभे से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

राहगीरों के जरिए हादसे की सूचना मिलते ही निगोही कोतवाल राजीव तोमर पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

इस मर्मस्पर्शी हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित स्वजन से मिलकर ढांढस बंधाया। एक साथ परिवार के दो युवकों की जान चले जाने के बाद से घरों में कोहराम मचा हुआ है, और पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

मामले को लेकर सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस इस पूरे हादसे के अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत।

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत। संवाददाता, …