Breaking News

तिलक समारोह में ‘वो’ की एंट्री से मचा बवाल: 5 साल के प्यार का हवाला देकर प्रेमिका ने रुकवाई रस्म, होटल में हाई-वोल्टेज ड्रामा।

तिलक समारोह में ‘वो’ की एंट्री से मचा बवाल: 5 साल के प्यार का हवाला देकर प्रेमिका ने रुकवाई रस्म, होटल में हाई-वोल्टेज ड्रामा।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली (अलीनगर)। अलीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रीन पार्क होटल में एक तिलक समारोह उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब युवक की प्रेमिका ने कार्यक्रम के बीच पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। तिलक की रस्मों के बीच अचानक हुई इस ‘एंट्री’ से खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया। युवती का आरोप है कि युवक पिछले 5 वर्षों से उसके साथ प्रेम संबंध में था और उसने शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह धोखा देकर किसी और से विवाह रचा रहा है।

होटल में हंगामे की खबर फैलते ही मेहमानों और होटल स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई। युवती ने मौके पर ही युवक और उसके परिवार के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। युवती के आरोपों के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिससे समारोह की रस्में बीच में ही रुक गईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और हंगामा बढ़ते देख दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही। स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात में जुटी है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है कि क्या अब यह शादी हो पाएगी या मामला कानून की चौखट तक पहुंचेगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!