Breaking News

शाहजहांपुर: शादी में जा रही महिला का गुम हुआ बैग पुलिस ने एक घंटे में ढूंढकर किया सुपुर्द। 

शादी में जा रही महिला का गुम हुआ बैग पुलिस ने एक घंटे में ढूंढकर किया सुपुर्द। 

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक महिला का बैग ईको गाड़ी में छूट गया, जिसे थाना बांडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर खोजकर सुरक्षित वापस कर दिया। बैग में मौजूद कीमती सामान सुरक्षित मिलने पर महिला ने पुलिस की सराहना की।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि जनपद खीरी के थाना पलिया क्षेत्र निवासी शोभा पत्नी पंकज पलिया बस स्टैंड से ईको गाड़ी में बैठकर शाहजहांपुर के थाना बांडा क्षेत्र स्थित ग्राम बिरहाना में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रही थीं। सुबह करीब 11 बजे वह बिलसंडा रोड स्थित बांडा मंदिर के पास वाहन से उतर गईं, लेकिन जल्दबाजी में अपना बैग गाड़ी में ही भूल गईं।

कुछ देर बाद बैग का ध्यान आने पर महिला ने थाना बांडा पहुंचकर सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसआई विनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल तलाश में लगाया गया। पुलिस ने वाहन चालक से संपर्क स्थापित कर करीब एक घंटे के भीतर बैग बरामद कर लिया।

बैग को महिला के सामने खोलकर देखा गया तो उसमें रखा समस्त कीमती सामान सुरक्षित मिला। अपना सामान सकुशल वापस मिलने पर महिला ने बांडा पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की प्रशंसा की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!