Breaking News

शाहजहांपुर: चार लेबर कोड के विरोध में रेल कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध।

चार लेबर कोड के विरोध में रेल कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध।

“अंधे कानून तुरंत वापस लिए जाएं” — नरेंद्र त्यागी

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर (उ.प्र.)। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चार लेबर कोड के विरोध में देशभर के यूनियन संगठनों के आह्वान पर 12 फरवरी को आयोजित देशव्यापी सांकेतिक हड़ताल के क्रम में शाहजहांपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। AIRF/NRMU के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर मुख्य टिकट निरीक्षक नरमू के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में चेकिंग स्टाफ ने काला फीता बांधकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड मजदूर हित में नहीं हैं। उन्होंने इन्हें “अंधे कानून” बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि इन कानूनों के लागू होने से कर्मचारियों की छंटनी आसान हो जाएगी, हड़ताल पर प्रतिबंध लगेगा और मजदूरों के अधिकारों का हनन होगा। इससे असंगठित यूनियनें कमजोर होंगी तथा उद्योगों में मजदूर विरोधी नीतियों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कर्मचारियों से संघर्ष के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए आठवां वेतन आयोग शीघ्र लागू करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने तथा वेतन प्रणाली में संशोधन कर आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप वेतन लागू करने की मांग भी उठाई।

विरोध प्रदर्शन के दौरान अरशद खान, संजय यादव, एस.के. श्रीवास्तव, संजीव, सोनी, संजीव गौर, नितिन कुमार, पवन शर्मा, अशोक शाह, जितेंद्र कुमार, राजू यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!