Breaking News

शाहजहांपुर: दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत, क्षेत्र में मची खलबली।

शाहजहांपुर: दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत, क्षेत्र में मची खलबली।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: थाना सिधौली क्षेत्र में सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पूछताछ के लिए लाए गए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूछताछ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका सौतेला पिता प्रदीप पिछले तीन वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद भी आरोपी उसे अनैतिक संबंधों के लिए मजबूर करता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।

पुलिस का कहना है कि सोमवार रात करीब 1:30 बजे अचानक आरोपी की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे सीएचसी ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या पुलिसकर्मी की संलिप्तता पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!