Breaking News

जलालाबाद: समाधान दिवस में फरियादियों की उमड़ी भीड़, डीएम ने दिए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश।

जलालाबाद: समाधान दिवस में फरियादियों की उमड़ी भीड़, डीएम ने दिए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर (जलालाबाद): तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद दिखा। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए दर्जनों फरियादियों ने अपनी पीड़ा साझा की। समाधान दिवस में कुल 80 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मौके पर ही तीन मामलों का निस्तारण कर दिया गया।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निस्तारण में लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस, विद्युत, सिंचाई, विकास और नगर निकाय जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर संभव न हो, वहां अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल होना अनिवार्य है, ताकि एक ही बार में फरियादी की समस्या का निराकरण सुनिश्चित हो सके।

समाधान दिवस में प्रशासनिक सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले के आला अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार राय, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!