Breaking News

सहसवान: जर्जर सड़क और जलभराव से परेशान जनता, विधायक ब्रजेश यादव ने डीएम से की त्वरित मरम्मत की मांग।

सहसवान: जर्जर सड़क और जलभराव से परेशान जनता, विधायक ब्रजेश यादव ने डीएम से की त्वरित मरम्मत की मांग।

सहसवान (बदायूँ): नगर के सैफुल्लागंज और प्रमोद इंटर कॉलेज के समीप जलभराव और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण आम जनमानस को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए विधायक ब्रजेश यादव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। विधायक ने प्रशासन से इन स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराने की मांग की है।

विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि जलभराव के चलते सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, महिलाओं और स्थानीय निवासियों को प्रतिदिन भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि वे मामले का तत्काल संज्ञान लें और नगर पालिका परिषद सहसवान को जलनिकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही सड़क के पुनर्निर्माण के निर्देश दें। उन्होंने चेताया कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर जल्द ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!