Breaking News

रामनवमी पर चहनियां में गूंजे भक्ति के स्वर, रामेश्वर धाम में भव्य आयोजन।

रामनवमी पर चहनियां में गूंजे भक्ति के स्वर, रामेश्वर धाम में भव्य आयोजन।

संवाददाता: जयशंकर मिश्रा 

चहनियां, चंदौली। रामनवमी के पावन अवसर पर चहनियां कस्बा स्थित प्राचीन रामेश्वर धाम (शिव मंदिर) परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल छाया रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों के स्मरण के साथ हुई। प्रातःकाल जगत जननी मां जगदंबा के श्रृंगार के बाद पुरोहित सूर्यमणि तिवारी (गोलू) द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात रामध्वजा का वितरण किया गया, जो धर्म, सत्य और न्याय के प्रति आस्था का प्रतीक बना।

आयोजन के दौरान अखंड हरिकीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

इसके अलावा धार्मिक प्रवचन, भजन संध्या, प्रसाद वितरण और जलपान की व्यवस्था भी रही। आयोजन समिति द्वारा साफ-सफाई, सुरक्षा और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम पूरे समय सक्रिय रही।

इस मौके पर योगेंद्र मिश्र, जयशंकर जायसवाल, आनंद सिंह, सुनील यादव, अमन सिंह, बच्चेलाल चौहान, तेज बहादुर जायसवाल, संजय गुप्ता, प्रिंस मोदनवाल, राजन सैनी, चंदन विश्वकर्मा, अमित चौहान, संजय कुमार, वीरेंद्र चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!