Breaking News

शाहजहांपुर: रेडक्रास की मानवीय पहल, सीएमओ ने 200 दिव्यांगजनों व विधवा महिलाओं को बांटे कंबल, ठंड में मिली बड़ी राहत।

रेडक्रास की मानवीय पहल, सीएमओ ने 200 दिव्यांगजनों व विधवा महिलाओं को बांटे कंबल, ठंड में मिली बड़ी राहत।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच रेडक्रास सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों के लिए राहत कार्य जारी है। इसी क्रम में रेडक्रास सोसायटी के कार्यालय पर 200 दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा एवं नगर निगम के उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग को सर्दी से राहत पहुंचाना मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसे कार्यक्रम न केवल ठंड से बचाव करते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को भी मजबूत करते हैं।

रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि रेडक्रास दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को केवल राहत सामग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके सशक्तिकरण, सम्मान और सामाजिक समावेशन के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जो दिव्यांगजन एवं विधवा महिलाएं अभी कंबल प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे सोमवार को रेडक्रास कार्यालय में अपना आधार कार्ड लेकर नाम सूचीबद्ध करा सकते हैं, ताकि आगामी वितरण कार्यक्रम में उन्हें भी कंबल उपलब्ध कराए जा सकें।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया। ठंड के इस कठिन समय में मिली सहायता ने उन्हें बड़ी राहत प्रदान की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, नगर निगम के उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य, ऊँ दिव्यांगजन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय, दिव्यांग रामसिंह, कोषाध्यक्ष नंद किशोर मिश्रा, रवि कुमार, मुनीश कुमार वर्मा, ब्रजेश कुमार गुप्ता, श्रीमती सविता देवी, श्रीमती विमला देवी, श्रीमती प्रेमलता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रेडक्रास द्वारा किया गया यह कंबल वितरण कार्यक्रम मानव सेवा, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!