Breaking News

गौकशी मामले के तीन आरोपियों से शाहजहांपुर पुलिस की मुठभेड़, दो घायल, एक गिरफ्तार।

गौकशी मामले के तीन आरोपियों से शाहजहांपुर पुलिस की मुठभेड़, दो घायल, एक गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। गौकशी अधिनियम के एक मामले में वांछित तीन आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा आरोपी बिना घायल हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना कांट क्षेत्र में 10 नवंबर को गौकशी की घटना सामने आई थी। इस मामले में छह लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। पहले एक आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा जा चुका है, जबकि दो आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।

पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि तीन आरोपी किसी वारदात की फिराक में खुटार क्षेत्र के बुझिया–बरकली गंज की ओर कच्चे रास्ते पर मौजूद हैं। सूचना पर खुटार पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें भूरे खां और जफर के पैर में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। तीसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अनुज चौधरी, विवेक सिंह, सोहनलाल आदि ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

बरामदगी: दो अवैध तमंचे, कारतूस, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण।

अपराध रिकॉर्ड: भूरे खां के खिलाफ 21 मुकदमे, जावेद के खिलाफ 14 मुकदमे, जफर के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …