Breaking News

शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह संपन्न, वित्त मंत्री ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद।

शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह संपन्न, वित्त मंत्री ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ओसीएफ रामलीला ग्राउंड में रविवार को भव्य विवाह समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कुल 199 जोड़ों का वैवाहिक संस्कार संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में पहली बार सभी जोड़ों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराकर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया।

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए सबसे लोकप्रिय व लाभकारी योजना बन चुकी है। उन्होंने बताया कि पहले बेटी के जन्म पर परिवार चिंता में पड़ जाते थे, लेकिन सरकार की इस पहल ने परिवारों का बोझ काफी कम किया है।

उन्होंने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा ₹1 लाख की सहायता दी जाती है, जिसमें ₹60,000 की एफडी लड़की के नाम,₹25,000 का घरेलू सामान,  शेष राशि अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च की जाती है।

शाहजहांपुर जिले में अब तक 8,661 सामूहिक विवाह संपन्न कराए जा चुके हैं। इस बार 154 हिंदू और 45 मुस्लिम जोड़ों का विवाह बिना किसी जाति–धर्म के भेदभाव के सम्पन्न कराया गया, जो सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, एमएलसी सुधीर गुप्ता, सीडीओ अपराजिता सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्रा, सीओ सिटी पंकज पंत सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!