Breaking News

शाहजहांपुर: महापौर अर्चना वर्मा ने नगर में स्वच्छता व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण।

महापौर अर्चना वर्मा ने नगर में स्वच्छता व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण।

मुबारक अली | संवाददाता

शाहजहाँपुर। नगर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार प्रातः महापौर अर्चना वर्मा ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख स्थानों पर औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे। महापौर ने सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, नालियों की साफ-सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर अर्चना वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्रातःकाल नियमित सफाई, समयबद्ध कूड़ा उठान तथा स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं रोग-मुक्त बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने भी स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक तकनीकी एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव अधिकारियों को दिए।

महापौर ने नगरवासियों से अपील की कि नगर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें और स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!