Breaking News

शाहजहांपुर: नगरिया मोड़ पर बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह लोग गंभीर घायल।

नगरिया मोड़ पर बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह लोग गंभीर घायल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना तिलहर क्षेत्र के नगरिया मोड़ पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसा इतना तेज था कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु लखीमपुर खीरी जनपद के भीरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये लोग मथुरा में जय गुरुदेव के चल रहे सत्संग से लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।

पलटी बस से छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात दीक्षा भवरे अरुण और सीओ ज्योति यादव मौके पर पहुँचीं। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और घायलों का हाल-चाल जाना।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय बस की रफ्तार अधिक थी, हालांकि पुलिस इस मामले में कारणों की जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!