Breaking News

शाहजहांपुर: पुलिस ने जेब काटने की घटनाओं का खुलासा, शातिर सनी उर्फ हउआ गिरफ्तार।

पुलिस ने जेब काटने की घटनाओं का खुलासा, शातिर सनी उर्फ हउआ गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद में सवारी वाहनों में जेब काटकर फरार होने वाली वारदातों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त सनी उर्फ हउआ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अलग–अलग थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। SOG, सर्विलांस और थाना जलालाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे ग्राम गुरगवां की ओर जाने वाले मार्ग से दबोच लिया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद राजीव कुमार, प्रभारी SOG, प्रभारी सर्विलांस सेल, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक महेश सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 19,500 रुपये नकद, आधार कार्ड, एक माचिस और दो ब्लेड के टुकड़े बरामद हुए।

पूछताछ में सनी उर्फ हउआ ने स्वीकार किया कि 11 नवंबर को उसने अपने साथियों सोनू, रवि और आकाश के साथ मिलकर उमरिया मंदिर से जलालाबाद की ओर आ रहे एक टेंपो में बैठे व्यक्ति की जेब काटी थी। वारदात में कुल 80 हजार रुपये मिले थे, जिन्हें चारों ने आपस में बांट लिया था। आरोपी ने बताया कि ब्लेड से कटे हुए खराब नोटों को उसने आकाश को देकर नदी में फेंकने को कहा था। उसकी जैकेट से बरामद 14,500 रुपये उसी घटना के बचे हुए पैसे हैं।

आरोपी ने बताया कि करीब दस दिन पहले पुवायां थाना क्षेत्र में उसने सोनू और सर्वेश के साथ एक बाइक सवार व्यक्ति की जेब काटकर 15,000 रुपये निकाले थे, जिनमें से उसने 2,000 रुपये बचाए हुए थे। वहीं लगभग एक सप्ताह पूर्व निगोही रोड पर ग्राम जहांपुर के पास ई-रिक्शा में बैठे व्यक्ति की जेब काटी थी, जिसमें उसके हिस्से में 3,000 रुपये आए थे।

सनी ने कबूल किया कि मंगलवार की शाम वह बझेड़ा नखासा बाजार में जेब काटने के लिए नए “शिकार” की तलाश में खड़ा था, तभी पुलिस ने उसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!