Breaking News

शाहजहांपुर: प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या, तीन माह बाद बगीचे से मिला शव।

शाहजहांपुर: प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या, तीन माह बाद बगीचे से मिला शव।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है, जहाँ प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना के करीब तीन महीने बाद पुलिस ने मृतक का शव एक बगीचे से बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक ओमकार 23 फरवरी 2026 को तिलहर न्यायालय जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि ओमकार की पत्नी ओमा भारती और नन्हे सिंह के बीच अवैध संबंध थे और ओमकार उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। आरोप है कि दोनों ने योजना बनाकर ओमकार को बगीचे में बुलाया और शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उन्होंने शव को केले के पेड़ के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया था।

पुलिस की तत्परता से घटना का खुलासा करने के लिए सीओ सदर के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था, जिसमें सेहरामऊ प्रभारी सहित उप निरीक्षक इरफान अली, उप निरीक्षक मोहित कुमार और उप निरीक्षक मनीष शर्मा शामिल रहे। टीम ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर 5 जून को ग्राम लिनथरा स्थित बगीचे से शव बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्या, अपहरण और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!