Breaking News

शाहजहाँपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम का विशेष अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कर किया वृक्षारोपण।

शाहजहाँपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम का विशेष अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कर किया वृक्षारोपण।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम शाहजहाँपुर ने पर्यावरण संरक्षण और एक हरित भविष्य के संकल्प के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। इसी क्रम में सुभाषनगर स्मार्ट रोड पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाए।

इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा और महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य सहित निगम के अन्य अधिकारी, पार्षद एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी का साझा दायित्व है। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शहर के नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। नगर निगम द्वारा शुरू की गई यह पहल शाहजहाँपुर को और अधिक हरित व स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!