Breaking News

शाहजहांपुर: डीएम ने किया कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं को सराहा।

डीएम ने किया कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं को सराहा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित संयुक्त कार्यालय के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के पश्चात मंगलवार को जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र द्वारा इसका विधिवत लोकार्पण किया गया। दोनों अधिकारियों ने शिलापट्ट का अनावरण और फीता काटकर कार्यालय को औपचारिक रूप से आमजन व कर्मचारियों के लिए समर्पित किया।

लोकार्पण के बाद जिलाधिकारी ने नवनिर्मित परिसर का गहन निरीक्षण किया और कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कार्य वातावरण पर संतोष व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि एक स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधायुक्त कार्यस्थल न केवल कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करता है, बल्कि उन्हें और अधिक तत्परता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित भी करता है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि कार्यालयों का ऐसा सकारात्मक वातावरण आम जनता को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, सहायक नजीर द्वीपेश द्विवेदी, नजीर सदर आर्येंद्र सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!