Breaking News

शाहजहांपुर: सभी आधार कार्ड बनाने वाले सेंटर शीघ्र शुरू किए जाएं : डीएम।

सभी आधार कार्ड बनाने वाले सेंटर शीघ्र शुरू किए जाएं : डीएम।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डाकघर, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं बैंकों द्वारा आधार कार्ड निर्माण, अपडेट एवं केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बैंकों में हो रहे आधार केवाईसी एवं अपडेट कार्यों का संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जलालाबाद, पुवायां, जैतीपुर एवं खुदागंज में आधार कार्ड बनाने, अपडेट एवं केवाईसी के लिए सीएससी कार्यरत हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी ब्लॉकों में 15 दिनों के भीतर आधार कार्ड बनाने हेतु कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को इधर-उधर भटकना न पड़े और अपने नजदीकी केंद्र पर ही आधार संबंधी कार्य करवा सकें।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाने वाले सेंटरों को स्कूलों में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयवार कार्य योजना तैयार कर बच्चों के आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी आधार कार्ड बनाने वाले सेंटरों को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, जिससे आमजन को आधार कार्ड बनवाने, अपडेट कराने एवं केवाईसी कराने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!