Breaking News

शाहजहांपुर: जिला प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग का संयुक्त अभियान, 26 दोपहिया वाहनों के किए चालान।

जिला प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग का संयुक्त अभियान, 26 दोपहिया वाहनों के किए चालान।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिला प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट–नो फ्यूल अभियान के तहत सघन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले कुल 26 वाहन चालकों के चालान किए गए। साथ ही उपस्थित अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना हेलमेट वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी (यातायात) संजय कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेष कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरिओम, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्रीमती रूचि मिश्रा, यात्री/माल कर अधिकारी आर.पी. गौतम, यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!