Breaking News

शाहजहांपुर: 11 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी बरेली मोड़ से गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई।

शाहजहांपुर: 11 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी बरेली मोड़ से गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर की कोतवाली पुलिस ने एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कड़े दिशा-निर्देशन में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत शुक्रवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे कोतवाली पुलिस को यह कामयाबी मिली। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए आनंद विहार कॉलोनी निवासी आरोपी अंकित कन्नौजिया को बरेली मोड़ के पास से दबोच लिया।

इस पूरे सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब बीती 19 मई को पीड़िता की मां ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। महिला का आरोप था कि गत 17 मई की शाम करीब सात बजे उनकी 11 वर्षीय मासूम बेटी अजीजगंज तिराहे पर चाट खाने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे आरोपी अंकित ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और अपने साथ ले गया, जहां उसने मासूम के साथ अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद आरोपी रात करीब नौ बजे बच्ची को वापस उसी तिराहे पर छोड़कर फरार हो गया। जब इस घिनौनी करतूत का पता चलने पर बच्ची के परिजनों ने विरोध जताया, तो आरोपी ने पीड़िता के पिता के साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी अंकित के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 153/2026 के अंतर्गत बीएनएस की धारा 137(2), 74, 115(2) और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली इस पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जोगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मुनिम मलिक और कांस्टेबल नायब अली मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है, जहां से आगे की न्यायिक कार्यवाही की जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!