Breaking News

शाहजहांपुर: कोला घाट पुल से वीटी कॉलम चोरी का आरोपी गिरफ्तार, एक साथी फरार।

कोला घाट पुल से वीटी कॉलम चोरी का आरोपी गिरफ्तार, एक साथी फरार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन कोला घाट पुल से वीटी कॉलम चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार कोला घाट पुल से लोहे की एक वीटी कॉलम चोरी कर बाइक से ले जा रहे गुड्डू पुत्र राम भजन, निवासी गंगानगर, थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर तथा उसका साथी अवनीश पुत्र रतिपाल को प्रमोद कुमार और संजय सिंह ने पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान गुड्डू को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी अवनीश फरार होने में सफल रहा।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई एक लोहे की वीटी कॉलम बरामद की गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया।

पुलिस द्वारा फरार आरोपी अवनीश की तलाश की जा रही है तथा मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!