Breaking News

बिसौली: परवेज नगर में प्राचीन श्री जाहरवीर बाबा के मेले का भव्य उद्घाटन, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने काटा फीता।

परवेज नगर में प्राचीन श्री जाहरवीर बाबा के मेले का भव्य उद्घाटन, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने काटा फीता।

बिसौली (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परवेज नगर में आयोजित प्राचीन श्री जाहरवीर बाबा के मेले का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष व एडवोकेट सुनील सिंह ने मंडल टीम के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने लोक देवता जाहरवीर बाबा को गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता का जीवंत प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि जाहरवीर बाबा एक ऐसे विशिष्ट लोक देवता हैं, जिनकी आराधना दोनों समुदाय के लोग समान आस्था के साथ करते हैं। हिंदू धर्मावलंबी उन्हें गोगाजी महाराज जाहरवीर के रूप में पूजते हैं, तो मुस्लिम भाई उन्हें गोगा पीर अथवा जहर पीर मानकर याद करते हैं। राजस्थान के गोगामेड़ी स्थित उनका पवित्र धाम इस बात का प्रमाण है, जहाँ हर वर्ष बिना किसी भेदभाव के लाखों श्रद्धालु शीश नवाकर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी संजीव मिश्रा ने भी अपने विचार साझा किए।

शक्ति केंद्र संयोजक अभिषेक सिंह परासिया, मेला कमेटी अध्यक्ष मुनीष यादव, चंद्रभान सिंह यादव, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र यादव, मोहर सिंह यादव, प्रेम सिंह प्रधान, राजाराम शर्मा, राणा प्रताप सिंह चौहान, मुकेश यादव, मोहित ठाकुर, राजेश शर्मा, सुमित ठाकुर, रूम सिंह श्रीवास्तव, गोविंद झा, हिरदेश ठाकुर, सोमवीर, रिंकू, पुष्पेंद्र, ओमवीर, शिवराज पाल, हरिद्वार मौर्य, कमल सिंह, महावीर यादव व सत्येंद्र यादव समेत बिसौली ग्रामीण मंडल की पूरी टीम, मेला कमेटी के जितेंद्र सिंह, कमल सिंह, मुनीष सिंह, राजू, धर्मेंद्र, रामभरोसे पाराशरी, राजेश शर्मा और विकास यादव के साथ परवेज नगर व क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …