Breaking News

सहसवान: 1600 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े, महिला के पैर में लगी गोली।

1600 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े, महिला के पैर में लगी गोली।

सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरिया गांव में 1600 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और कथित फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में एक महिला के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है।

बताया जा रहा है कि गांव निवासी अमर सिंह और प्रकाश के परिवारों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। इसी बीच 1600 रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान फायरिंग की घटना भी सामने आई।

फायरिंग में अमर सिंह के बेटे की बहू के पैर में गोली लग गई। घायल महिला समेत अन्य लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

सहसवान इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर अधिकारियों ने किया मंथन।

12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर अधिकारियों ने किया मंथन। बदायूं। जनपद …