Breaking News

सहसवान: फीता काटकर एकादशी मेले का शुभारंभ करते तहसीलदार राकेश कुमार।

एकादशी मेले की रौनक: ऐतिहासिक सरसोता स्थल पर सजने लगीं दुकानें।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सरसोता पर एकादशी पर्व के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले का उद्घाटन तहसीलदार राकेश कुमार ने फीता काटकर किया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली से पूर्व तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में चरक झूला, खेल-तमाशे, विभिन्न प्रकार की सजावटी और खानपान की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनती हैं। ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचते हैं।

मेले के दौरान घुड़दौड़ प्रतियोगिता, होली की चौपाइयों का गायन तथा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जो क्षेत्र की लोक परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं।

उद्घाटन अवसर पर नायब तहसीलदार अनंगराज, श्योराज सिंह, अबीर सक्सेना, सौरभ गुप्ता, प्रदीप कुमार शर्मा, सज्जन सिंह, डॉ. कैलाश चंद्र, नीरेश माहेश्वरी, मोहित यादव, शिव यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और दूर-दराज के गांवों से भी लोगों के आने की संभावना है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!