Breaking News

सहसवान: बुजुर्गों से मारपीट मामले में सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने की कड़ी कार्रवाई की मांग।

रुदायन प्रकरण: बुजुर्गों से मारपीट पर सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान का सख्त रुख।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। रुदायन में बुजुर्गों के साथ हुई कथित मारपीट की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर पहुंचकर पीड़ित बुजुर्गों से मुलाकात की और घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

शाहिद अली खान ने कहा कि बुजुर्गों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार अत्यंत निंदनीय है तथा यह सामाजिक सौहार्द को आहत करने वाला कृत्य है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी पीड़ितों के समर्थन में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएगी।

सपा प्रदेश सचिव ने पीड़ित बुजुर्गों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान सपा नेता जमाल उद्दीन, काशिफ अली खान, मेम्बर मोहम्मद इनाम, राजू टार्जन, दिनेश यादव, एडवोकेट नाहिद आलम, इमरान सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!