Breaking News

बिसौली: नगर पालिका बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का बजट पारित, विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी।

नगर पालिका बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का बजट पारित, विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी।

आई एम खान 

बिसौली। नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए बजट प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। बैठक में अप्रैल 2026 से मई 2027 तक के आय-व्यय विवरण को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान नगर के विभिन्न विकास कार्यों, कान्हा गौशाला संचालन एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की आवश्यकताओं और विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिस पर पालिका अध्यक्ष ने प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।

इसके अतिरिक्त नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने, कीटनाशक दवाओं व अन्य आवश्यक सामग्रियों की खरीद संबंधी प्रस्ताव भी बैठक में पारित किए गए।

बैठक में अधिशासी अधिकारी रवि यादव, लेखा लिपिक मशकूर खान सहित पालिका के अन्य सदस्य एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!